ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में राजगीर के 19 जलकरों की बंदोबस्ती रद्द

नालंदा में राजगीर के 19 जलकरों की बंदोबस्ती रद्द

राजगीर के 19 जलकरों की बंदोबस्ती रद्द कर दी गयी है। अब खुली डाक से इन तालाबों की बंदोबस्ती की...

नालंदा में राजगीर के 19 जलकरों की बंदोबस्ती रद्द
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफTue, 03 Sep 2019 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

राजगीर के 19 जलकरों की बंदोबस्ती रद्द कर दी गयी है। अब खुली डाक से इन तालाबों की बंदोबस्ती की जाएगी। प्रखंड की मत्स्यजीवि सहयोग समिति द्वारा निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं करने कारण बंदोबस्ती रद्द की गयी है।

जिला मत्स्यपालन पदाधिकारी उमेश कुमार रंजन ने बताया कि राजगीर समिति को बंदोबस्ती की राशि जमा करने के लिए 31 दिन की मोहलत दी गयी है। 48 हजार रुपया जमा करना था। राशि जमा न कर पाने के कारण अब डाक के माध्यम से राजगीर के जलकरों की बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया गया है। इसकी तिथि जल्द ही तय कर दी जाएगी। तीन साल के लिए जलकरों की बंदोबंस्ती की जाएगी।

6 प्रखंडों के भी जलकरों की बंदोबस्ती बोली लगाकर:

जिले के 6 प्रखंडों की मत्स्यजीवि सहयोग समितियां सक्रिय नहीं हैं। नूरसराय, थरथरी, सरमेरा, नगरनौसा, कतरीसराय व करायपरसुराय की समितियों द्वारा जलकरों की बंदोबस्ती में रुचि नहीं ली जा रही है। इसका खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ रहा है। अब इन प्रखंडों के जलकारों की भी खुली डाक से बंदोबस्ती की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें