ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के चंडी में करंट से महिला की मौत

नालंदा के चंडी में करंट से महिला की मौत

चंडी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। मुनारिक पासवान की 65 वर्षीया पत्नी सितबिया देवी खेत से घर लौटने के दौरान करंट की चपेट में आ...

नालंदा के चंडी में करंट से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 29 Mar 2019 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

चंडी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। मुनारिक पासवान की 65 वर्षीया पत्नी सितबिया देवी खेत से घर लौटने के दौरान करंट की चपेट में आ गयी।

मुखिया मणिकांत मनीष ने बताया कि महिला खेत में पटवन कराने गयी थी। वहां से माथे पर घास का बोझा लादकर घर लौट रही थी। गांव में देवी स्थान के पास 440 वोल्ट तार के संपर्क में आकर गिर गयी। ग्रामीण दौड़े और उन्हें उठाने की कोशिश की। उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के हवाले कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें