ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा: 2 जवान भाइयों की मौत से परवलपुर में मचा कोहराम

नालंदा: 2 जवान भाइयों की मौत से परवलपुर में मचा कोहराम

नालंदा के परवलपुर में दो जवान भाइयों की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़...

नालंदा: 2 जवान भाइयों की मौत से परवलपुर में मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 01 Jun 2019 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा के परवलपुर में दो जवान भाइयों की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। शोक में बाजार की अधिकतर दुकानों में ताले लटके रहे। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध था। बाजार निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी अम्बिका प्रसाद उर्फ छोटे प्रसाद के पुत्रों अजीत कुमार व राजीव कुमार की मौत गया जिले में सड़क हादसे में हो गयी।

परिजन ने बताया कि अजीत एलआईसी एजेंट का काम करता था। साथ ही बाजार में कपड़े की दुकान भी चलाता था। छोटा भाई राजीव भी इस काम में उसका सहयोग करता था। शनिवार की शाम दोनों बाइक से गया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसके बाद कपड़े की खरीदारी के लिए दिल्ली जा रहे थे। गया से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। खिजरसराय से आगे शांतिनगर के पास ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। परिजन को सूचना मिलते ही बाजार में खबर फैल गयी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले किया गया। शनिवार को दोपहर एक बजे शवों को परवलपुर लाया गया। शव पहुंचते ही हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गयी। परिजन रो-रोकर बेहाल थे। व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखकर शोक प्रकट किया।

तीन छोटे-छोटे बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़:

मृतक अजीत का एक बेटा और एक बेटी है। छोटे भाई राजीव की भी डेढ़ साल की एक बेटी है। उसका विवाह बाजार के दुकानदार नंदकिशोर प्रसाद की पुत्री सुजाता कुमारी से हुआ था। सुजाता सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। अचानक हुए हादसे से पूरा परिवार शोकाकुल है। पिता अम्बिका प्रसाद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो जवान बेटों को खोकर वह बेसुध हो गये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें