ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में घर में आग लगने से चार लाख से अधिक की क्षति

नालंदा में घर में आग लगने से चार लाख से अधिक की क्षति

राजगीर के कृष्णा पुरी मोहल्ले में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब सेवानिवृत शिक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा के घर में आग लग...

नालंदा में घर में आग लगने से चार लाख से अधिक की क्षति
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 18 Jan 2019 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

राजगीर के कृष्णा पुरी मोहल्ले में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब सेवानिवृत शिक्षक राजेन्द्र कुमार शर्मा के घर में आग लग गयी। इसमें चार लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग गैस सिलेंडर लीक रहने के कारण लगी। हालाकि लोगों की मदद से आग पर करीबन एक घंटा के बाद काबू पा लिया गया। सिलेंडर नहीं फटा वरना अनहोनी हो जाती। अग्निशामक की गाड़ी आरडीएच स्कूल व अनुसूचित आवासीय जाति बालिक स्कूल के बीच वाली सड़क संकीर्ण होने की वजह से घर तक नहीं आ सकी। अग्निशामक के कर्मी आये और रिपोर्ट लिखकर ले गए। पीड़ित राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पहले से लगा हुआ सिलेंडर का गैस समाप्त हो गया था। इस कारण वे दूसरा नया सिलेंडर लगाये। सिलेंडर लगाने के बाद उन्होंने अपनी पुतोह से चाय बनाने को कहा। सिलेंडर खोलकर जैसे ही चूल्हा में लाइटर मारा सिलेंडर के पास भी आग पकड़ लिया। उसके रेगुलेटर के पास से गैस लीक हो रहा था। उसे राजेन्द्र शर्मा ने रेगुलेटर बंद करने का प्रयास किया जिसमें उनका हाथ भी झूलस गया। आग नहीं बूझ सका। उसके बाद वे बदहवास चिल्लाने लगे। लोग जुटे पर तब तक आग ने सारा सामान को जला डाला था। उन्होंने बताया कि इस आग लगने की घटना में फ्रीज, वाटर आरओ, मिक्सी, मकान का वायरिंग, दरवाजा, खिड़की, कमरे में रखा सामान, किचेन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कमरे में कालिख भर गया जिससे सारा सामान काला हो गया। लोगों ने कहा कि अगर थोड़ी देर और हो जाती तो सिलेंडर फट सकता था। उसके बाद तो किस तरह की अनहोनी होती यह कहना मुश्किल था। पीड़ित परिवार ने गैस लीक की सूचना गैस एजेंसी के संचालक को दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें