ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में कॉलेजकर्मी रहे हड़ताल पर, पठन पाठन रहा ठप

नालंदा में कॉलेजकर्मी रहे हड़ताल पर, पठन पाठन रहा ठप

नालंदा में सातवें वेतनमान को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कॉलेजो के कर्मी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इसके कारण पठन पाठन के साथ ही अन्य कार्य बंद...

नालंदा में कॉलेजकर्मी रहे हड़ताल पर, पठन पाठन रहा ठप
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 03 Aug 2018 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा में सातवें वेतनमान को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कॉलेजो के कर्मी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इसके कारण पठन पाठन के साथ ही अन्य कार्य बंद रहे। नालंदा महिला कॉलेज में दर्जनों छात्राएं अपने काम के सिलसिले में कॉलेज आयीं। लेकिन कर्मियों की सामूहिक हड़ताल पर रहने के कारण काम नहीं हुआ। सोहसराय की मधु कुमारी, पुलपर निवासी मेनका कुमारी, खंदकपर निवासी सरोज कुमारी व अन्य छात्राओं ने बताया कि बंदी की जानकारी नहीं थी। रोज की तरह कॉलेज आयीं। यहां आकर पता चला कि कॉलेजकर्मी हड़ताल पर हैं। बिना क्लास के वापस लौटना पड़ा। नालंदा महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि महासंघ ने इस बंदी का आह्वान किया था। उसके आह्वान पर कॉलेजकर्मी हड़ताल पर रहे।

नालंदा कॉलेज में भी कर्मी रहे हड़ताल पर

नालंदा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सातवें वेतनमान को लेकर महासंघ काफी दिनों से संघर्षशील है। लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इसे लेकर सांकेतिक तौर पर एक दिवसीय हड़ताल की गयी। शनिवार को आम दिनों की तरह कॉलेज खुले रहेंगे। सारे काम काज भी निपटाए जाएंगे। आगे महासंघ का जो निर्णय होगा, उसके अनुसार आंदोलन किया जाएगा। इसी तरह किसान कॉलेज व पटेल कॉलेज में भी कोई कामकाज नही हुआ। हालांकि कई छात्रों को इसकी सूचना नहीं थी। इसके कारण उन्हें कॉलेज आकर लौटना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें