प्रदेश का पुराना कॉलेज होने के नाते कॉलेज पर बड़ी जवाबदेही : कुलपति
प्रदेश का पुराना कॉलेज होने के नाते कॉलेज पर बड़ी जवाबदेही : कुलपतिप्रदेश का पुराना कॉलेज होने के नाते कॉलेज पर बड़ी जवाबदेही : कुलपतिप्रदेश का पुराना कॉलेज होने के नाते कॉलेज पर बड़ी जवाबदेही :...

प्रदेश का पुराना कॉलेज होने के नाते कॉलेज पर बड़ी जवाबदेही : कुलपति नालंदा कॉलेज की गरिमा पूरे देश में, नामांकन को आज भी छात्र रहते हैं लालायित समारोह में लोगों ने कुलपति प्रो. उपेंद्र को किया स्वागत फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में बुधवार को सम्मान समरोह में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रदेश का पुराना कॉलेज होने के नाते नालंदा कॉलेज पर बड़ी जवाबदेही है। नालंदा कॉलेज की गरिमा पूरे देश में है। यहां नामांकन कराने के लिए आज भी छात्र लालायित रहते हैं। नालंदा कॉलेज में बुधवार को सम्मान समरोह में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कॉलेज अपनी जवाबदेही निभाए।
हम हर सहायता व संसाधन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने नालंदा कॉलेज को धन्यवाद दिया। कहा कि कॉलेज आने का लंबे समय से उनका मन था। क्योंकि, इस कॉलेज का नाम ही अपने आप में एक पूरी दुनिया समेटे हुए है। नालंदा नाम ही होना इसके लिए काफी है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपना काम समय पर एवं जिम्मेवारी पूर्वक करने की अपील की। ताकि, विश्वविद्यालय की अलग पहचान बन सके। उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विश्वविद्यालय में आमूल चूल सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। वे अपनी भूमिका समझते हुए विश्वविद्यालय को अपना पूरा समय दे रहे हैं। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रहे प्रो. डीएन सिंह एवं प्रो. एसएन सिंह के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. मंजर अली को भी उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया। प्राचार्य प्रो. आरपी कच्छवे ने अपने कॉलेज दिनों को याद करते हुए कहा कि कैसे कुलपति अपने छात्र जीवन से ही लगनशील एवं मिलनसार रहे हैं। इसलिए आज इस स्थान पर पहुंच पाए हैं। विशिष्ट अतिथि छात्र कल्याण डीन प्रो. राजीव रंजन ने कहा कि नालंदा कॉलेज आकर वे पुराने दिनों में खो जाते हैं। उन्हें कॉलेज के दिनों की याद आ जाती है। प्राचार्य ने कुलपति को अंग्वस्त्र, कॉलेज के नाम पर जारी डाक टिकट की प्रतिकृति, मोमेंटो और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर इंजीनियर अनिल कुमार, डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बिनीत लाल, मीना कुमारी, डॉ. मंजु कुमारी, प्रो. प्रभास कुमार, डॉ. रत्नेश अमन, किसान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवांशु कुमार, सरदार पटेल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. महेश प्रसाद, राजगीर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मोसर्रत जहां व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




