ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में हिलसा नगर पंचायत के सफाईकर्मी गये हड़ताल पर

नालंदा में हिलसा नगर पंचायत के सफाईकर्मी गये हड़ताल पर

नालांदा के नगर निकायों के दैनिक सफाईकर्मी प्रबंधन से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। पहले इस्लामपुर फिर राजगीर नगर निकाय के नालंदा के नगर निकायों के दैनिक सफाईकर्मी प्रबंधन से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। पहले...

नालंदा में हिलसा नगर पंचायत के सफाईकर्मी गये हड़ताल पर
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफWed, 05 Feb 2020 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा के नगर निकायों के दैनिक सफाईकर्मी प्रबंधन से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। पहले इस्लामपुर फिर राजगीर नगर निकाय के दैनिक कर्मियों ने हड़ताल की। बुधवार को हड़ताल की हवा हिलसा पहुंच गयी। दैनिक मजदूरों ने नगर पंचायत कार्यालय के मेन गेट में ताला जड़कर जमकर नारेबाजी की। कार्यपालक पदाधिकारी को बैरंग लौटना पड़ा।

तालाबंदी कर मजदूर धरना पर बैठ गये और सफाई काम ठप कर दिया। मजदूरों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह गंदगी का अम्बार लग गया। बदबू से आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। दो-चार दिन हड़ताल जारी रही तो शहर की हालत नरकीय बन जाएगी। इधर राजगीर में चौथे दिन भी सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। कर्मियों ने कार्यालय के पास जमकर नारेबाजी की।

मजदूरों के हटाने पर हो रहा विरोध-प्रदर्शन:

विभागीय आदेश के बाद 31 जनवरी को नगर निकायों से सभी दैनिक मजदूरों का हटा दिया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद 31 मार्च तक मजदूरों को रखने की डेटलाइन शुरू की गयी। साफ-सफाई शुरू होने से पहले ही सूबे के विभिन्न स्थानों पर मजदूरों ने हड़ताल कर दी। इसके समर्थन में हिलसा के मजदूरों ने भी बुधवार को हड़ताल कर दी। तालाबंदी कर कार्यालय के पास धरने पर बैठ गये। अधिकारी व अन्य कर्मी कार्यालय के अंदर नहीं जा सके। इससे दिन भर कामकाज ठप रहा।

नहीं हटेंगे मजदूर, कार्य में मिलेगी प्राथमिका- प्रियंका

नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में कार्यरत किसी मजदूर को नहीं हटाया जाएगा। इसका आधार नगर विकास विभाग के उपसचिव कुमार देवेन्द्र प्रौज्जवल के उस पत्र को बताया गया जो बुधवार की देर संध्या जारी किया गया। पत्र में लोकायुक्त के यहां विचाराधीन मामले में आउट सोर्सिंग से काम कराने का आदेश दिया गया। इसमें वैसे मजदूरों को प्राथमिकता देना है जो वर्तमान में नगर इकाई में दैनिक मजदूरी पर काम कर रहे हैं। ऐसे मजदूरों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक से कम मजदूरी नहीं मिलेगा और नियमानुसार कर्मचारी भविष्य निधि योजना एवं कर्मचारी राज्य बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें