ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में पुलिस की मौजूदगी में हुआ आंगनबाड़ी सेविका का चयन

नालंदा में पुलिस की मौजूदगी में हुआ आंगनबाड़ी सेविका का चयन

गिरियक प्रखंड की घोसरावां पंचायत स्थित साईंडीह गांव के वार्ड नंबर 13 में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया...

नालंदा में पुलिस की मौजूदगी में हुआ आंगनबाड़ी सेविका का चयन
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 29 Sep 2018 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरियक प्रखंड की घोसरावां पंचायत स्थित साईंडीह गांव के वार्ड नंबर 13 में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। पहले कई बार हंगामा होने के कारण बहाली प्रक्रिया रोकनी पड़ी थी। इसलिए इस बार पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी। पर्यवेक्षिका नगीना देवी ने सेविका रीना कुमारी को प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने बताया कि प्रखंड में बहाल की गयीं सभी सेविकाओं को जल्द प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। इस मौके पर पावापुरी ओपी प्रभारी शरद कुमार रंजन, राजेन्द्र प्रसाद, विरेश प्रसाद, सोनी प्रसाद, वीरु प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, चिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें