ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के बिंद में प्रसाद खाने से 67 लोग आक्रांत, 32 रेफर

नालंदा के बिंद में प्रसाद खाने से 67 लोग आक्रांत, 32 रेफर

बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67 गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...

बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67  गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
1/ 4बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67 गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67  गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
2/ 4बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67 गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67  गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
3/ 4बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67 गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67  गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
4/ 4बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67 गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया...
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफTue, 17 Jul 2018 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बिन्द बाजार के नजामत (बेलदारी ) टोला में प्रसाद खाने से बीमार होने वालों की संख्या 67 गयी है। बीमार लोगों में 32 को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया है। कुछ मरीजों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है तो 6 मरीजों का इलाज बिन्द पीएचसी में चल रहा है। सोमवार की देर रात तक डायरिया से पीड़ित 57 लोग अस्पताल पहुंचे थे। वहीं मंगलवार की सुवह 10 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गयी थी। कुछ ही घंटे के बाद मरीजों को माथा में चक्कर आने और पेट दर्द होने की शिकायत पर बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामकुमार प्रसाद ने बताया कि बीमार लोगों की स्थित सामान्य है। इलाज चल रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।

रविवार कि रात बिन्द बाजार नजामत (बेलदारी) टोला निवासी मनोहर जमादार के यहां सत्यनारायण स्वामी की पूजा हुई थी। सभी लोगों ने प्रसाद खाया था। सोमवार की सुबह से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक कर 67 लोग आक्रांत हो गये। बीमार होने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। बिंद अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाकांत प्रसाद ने बताया कि फुड प्वाजनिंग के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है। प्रसाद में कुछ जहरीला पदार्थ हो सकता है। सेम्पल लेकर जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

इन्हें किया गया रेफर :

मिति कुमारी, मिन्टु कुमारी, मुरारी ठाकुर, पुटुशा कुमारी , रमणा देवी, नीलम कुमारी, बौली बिंद, मनोहर बिंद, उपेन्द्र बिंद, सोमरी देवी, रमन्ती देवी, मोनिका कुमारी, आशा देवी, टुनिया देवी, चानो देवी, राजमुनि देवी, जगनी कुमारी, गुड़िया देवी, अंजली कुमारी , मारो देवी, सुबतिया देवी, बलराम कुमार, लालती देवी, पुतुल कुमारी, सुधीर जमादार, उमा देवी, विजय कुमार, दौलत कुमारी, सूरज कुमार, त्रिशुल कुमार, चंदु जमादार, कमला देवी व अन्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें