ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में ऑल इंडिया ट्रैक कैंप में पहुंचे 12 राज्यों के 500 एनसीसी कैडेट

नालंदा में ऑल इंडिया ट्रैक कैंप में पहुंचे 12 राज्यों के 500 एनसीसी कैडेट

कैडेट भारत के भविष्य हैं। कड़ी मेहनत व अनुशासित कैडेट ही बुलंदियां छूती हैं। नालंदा का वातावरण खुद में काफी बदलाव...

नालंदा में ऑल इंडिया ट्रैक कैंप में पहुंचे 12 राज्यों के 500 एनसीसी कैडेट
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 15 Nov 2019 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कैडेट भारत के भविष्य हैं। कड़ी मेहनत व अनुशासित कैडेट ही बुलंदियां छूती हैं। नालंदा का वातावरण खुद में काफी बदलाव लायेगा। नालंदा और राजगीर की ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर आप बहुत कुछ सीख सकेंगे। ये बातें शुक्रवार को रास बिहारी प्लस टू हाई स्कूल के में एनसीसी की 38 बिहार बटालियन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ऑल इंडिया ट्रैकिंग टीम के कैडेटों से विधायक रवि ज्योति ने कहीं। उन्होंने कहा कि यहां के कंपन का अनुभव कर सकेंगे। कैंप कमांडर कर्नल अजय कुमार झा ने कहा कि शिविर में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार झारखंड, पूर्वोत्तर भारत समेत 12 राज्यों के करीब 500 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेटों में टीम भावना, साहस, नेतृत्व क्षमता, सहन शक्ति, आत्म विश्वास भरना है। कैडेटों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी देना है। शिविर में आप अलग-अलग प्रदेशों के कैडेटों का रहन-सहन के साथ खान पान के बारे में जानेंगे। एनसीसी कैडेटों को सेना में अधिकारी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। आज भी लोग एनसीसी के प्रति सही से जागरूक नहीं हैं। कैडेटों को आकस्मिक घटनाओं से बचाने के गुर सिखाने के लिए भी कैडेटों को बुलाया गया है। उप कैंप कमांडेंट ले. कर्नल जगमोहन सिंह ने कहा कि ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, युद्ध विद्या, आपदा प्रबंधन, मानचित्र अध्ययन एवं समाज सेवा का प्रशिक्षण दिया जायेगा। हमारा उद्देश्य कैडेटों को अनुशासित एवं नैतिक गुण से परिपूर्ण नागरिक बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। उसके बाद एनसीसी के अधिकारियों ने एलोवेरा का पौधा देकर विधायक रवि ज्योति का स्वागत किया। मौके पर सूबेदार मेजर बाबूलाल महाली समेत अन्य प्रदेशों के अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें