ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा के अलग-अलग स्थानों से 3 धंधेबाज व 6 शराबी गिरफ्तार

नालंदा के अलग-अलग स्थानों से 3 धंधेबाज व 6 शराबी गिरफ्तार

नालंदा में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने देसी-विदेशी शराब के साथ 3 धंधेबाज व 6 शराबियों को गिरफ्तार किया है। बिहार थाना की पुलिस ने एक गाड़ी से 13 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की...

नालंदा के अलग-अलग स्थानों से 3 धंधेबाज व 6 शराबी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 27 Oct 2018 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने देसी-विदेशी शराब के साथ 3 धंधेबाज व 6 शराबियों को गिरफ्तार किया है। बिहार थाना की पुलिस ने एक गाड़ी से 13 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं चंडी, इस्लामपुर व बेन थाना की पुलिस ने चुलौआ शराब, शराबी व धंधेबाजों को पकड़ा है।

गाड़ी छोड़कर भागे धंधेबाज:

बिहारशरीफ। बिहार थाना क्षेत्र मणिराम अखाड़ा के पास शनिवार की तड़के वाहन चेकिंग चल रही थी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर एक वाहन कुछ दूर पहले रुक गया। पुलिसकर्मियों ने सोचा कि कुछ काम होगा। उसी समय गाड़ी से उतरे सभी लोग भाग निकले। शक के आधार पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें से हरियाणा निर्मित 13 कार्टन शराब बरामद हुई। पुलिस ने 375 एमएल के 312 बोतल जब्त की। वाहन के आधार पर धंधेबाजों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। छापेमारी में विजय प्रजापति, अशोक कुमार, सुल्तान नदाफ आदि शामिल थे।

चंडी में दो धंधेबाज धराये

चंडी। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से पुलिस ने 15 लीटर चुलौआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोच लिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब चुलाते रंगे हाथ प्रदीप मांझी व ललिन्द्र मांझी को पकड़ा गया है। कई उपकरण भी जब्त किये गये हैं।

इस्लामपुर में शराबी गिरफ्तार

इस्लामपुर। स्थानीय थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम इचहोस गांव के चिमनी भट्ठा के पास छापेमारी कर एक धंधेबाज और 3 शराबियों को दबोच लिया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि धंधेबाज धमौली गांव निवासी राहुल कुमार को एक लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। वहीं शराब पी रहे महरोगोरैया गांव निवासी सुटू कुमार, मणिचक गांव निवासी सुकेश कुमार, इचहोस गांव निवासी उपेन्द्र प्रसाद, मदन प्रसाद व खगड़ी गांव निवासी लालबाबू को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

नशे में हंगामा करने वाला गिरफ्तार

सिलाव। बेन थाना क्षेत्र के जनारो गांव के पास शुक्रवार की रात कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। वहां से गुजर रहे अकौना पंचायत के पूर्व सरपंच बृजनंदन प्रसाद ने उन्हें मना किया तो शराबी उनसे उलझ गये। इसकी जानकारी बेन थाना व राजगीर डीएसपी को दी गयी। बेन थानाध्यक्ष रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिलाव थाना क्षेत्र के बिच्छाकोल गांव निवासी कारु पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें