मुख्यमंत्री के आगमन पर नानंद को सजाने में जुटा प्रशासन
फोटो: मुख्यमंत्री के आगमन पर नानंद को सजाने में जुटा प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन पर नानंद को सजाने में जुटा प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन पर नानंद को सजाने में जुटा प्रशासन

फोटो: 26नालंदा01: सिलाव प्रखंड के नानंद छठ घाट का निर्माण करने में जुटे मजदूर। नालंदा, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा की जानकारी मिलते ही प्रशासन नानंद गांव के सौंर्दयीकरण में जुट गया। देवीस्थान के तालाब में छठ घाट बनाया जा रहा है। तालाब के पास पार्क का निर्माण किया जा रहा है। नालंदा क्लस्टर के तहत 12 महादलित परिवार के लिए भवन का निर्माण कराया गया था। अंतिम किस्त नहीं मिलने के कारण भवन अधूरा है। मुख्यमंत्री की यात्रा की खबर पर प्रशासन के द्वारा आधे-अधूरे भवन को दुरूस्त किया जा रहा है। क्लस्टर स्थल तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सभी भवन को एक रंग में रंगा जायेगा। ग्रामीणों के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। एक बॉलीबॉल कोर्ट भी बनाया जा रहा है। एसडीओ कुमार ओमकेश्वर ने बताया कि कई कार्य हो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।