Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMurder of Married Woman in Shiekhpura Husband and In-Laws Accused Body Missing
विवाहिता की हत्या कर लाश को किया गायब गायब

विवाहिता की हत्या कर लाश को किया गायब गायब

संक्षेप:

विवाहिता की हत्या कर लाश को किया गायब गायब विवाहिता की हत्या कर लाश को किया गायब गायब

Sep 12, 2025 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

विवाहिता की हत्या कर लाश को किया गायब गायब पुलिस मामले मृतका के देवर को किया गिरफ्तार शहर के मड़पसौना मोहल्ले की है घटना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मड़पसौना मोहल्ले में एक विवाहिता की हत्या कर लाश गायब कर देने का मामला सामने आया है। मैके वालों द्वारा लगाये गये आरोप के बाद सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घर में ताला लगाकर फरार पति व अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। सदर थाना में गुहार लगाने पहुंची बरबीघा के माहुरी मंडप की रहने वाली मुन्नी देवी ने बताया कि उसकी पुत्री पार्वती कुमारी की शादी तीन साल पहले मड़पसौना के मनोहर राम के पुत्र नवीन कुमार से हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला ने बताया कि शादी के बाद नवीन का संबंध एक दूसरी महिला से हो गया। इसी को लेकर नवीन उनकी पुत्री को प्रताड़ित करता था। सूचना मिली है कि बुधवार की रात को पति ने उसकी पुत्री की हत्या कर लाश गायब कर दिया है। थाने में पति सहित सुसराल के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका के देवर छोटु राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के डेढ़ साल के पुत्र को भी बरामद कर लिया गया है।