Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMurder of Bride for Dowry Police Investigation Underway in Bihar
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, एफआईआर दर्ज

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, एफआईआर दर्ज

संक्षेप:

बिहार के सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव में 26 वर्षीय विवाहिता कोमल कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव जब्त कर लिया है और मृतका के भाई ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था।

Jan 10, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, एफआईआर दर्ज सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस भाई ने पति समेत ससुरावालों पर लगाया हत्या करने का आरोप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव में दहेज की खातिर 26 वर्षीया विवाहिता कोमल कुमारी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस शव को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतका के भाई व लखीसराय जिला के बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा डीह गांव निवासी शंकर सिंह द्वारा स्थानीय थाने में बहन की हत्या के संबंध में दर्ज कराई गई है, जिसमें मृतका के पति गौरव कुमार , ससुर कारू सिंह ,सास रेणु देवी, भैसुर कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ मुन्नी सिंह तथा गोतनी को नामजद बनाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतका के भाई ने बताया कि आठ फरवरी 2023 को गौरव कुमार के साथ उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन ने एक पुत्र को भी जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि बहनोई द्वारा डेढ़ लाख रुपए और एक बाइक की मांग की जा रही थी। इसको लेकर गौरव तथा उसके परिवार के लोग बराबर बहन को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी बहन की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि मृतका के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान भी पाये गये हैं। घटना के की खबर मिलने पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। इधर, चर्चा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुई मारपीट के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।