Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMurder Mystery in Bihar Family Demands Justice for 45-Year-Old Woman
ढाई महीने बाद भी नहीं सुलझी महिला की हत्या की गुत्थी

ढाई महीने बाद भी नहीं सुलझी महिला की हत्या की गुत्थी

संक्षेप:

बिहारशरीफ के पोराजित गांव में 18 अक्टूबर को दिवाली के समय 45 वर्षीय प्रमीला देवी की हत्या कर दी गई थी। परिवार के सदस्य मामले की जांच में पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर की आशंका जताई गई है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Jan 04, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में हुई थी महिला की हत्या मामले के खुलासे के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहें परिजन फोटो : वेना हत्या-बिहारशरीफ में रविवार को अधिकारियों को दिये गये आवेदन दिखाते महिला के पति व दामाद। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में दिवाली के समय 18 अक्टूबर को एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पायी है। पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर पायी है कि यह हत्या थी या कोई दुर्घटना। महिला के परिजन मामले का खुलासा करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगा रहे हैं। मृत महिला 45 वर्षीया प्रमीला देवी थी। उनके पति द्वारिका कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में अपना मकान बनाकर रहते हैं। त्योहार के समय उनकी पत्नी पैतृक गांव पोराजित में घर की साफ-सफाई करने आयी थी। उसी दौरान उसकी हत्या हो गयी। पहले अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी थी। बाद में छानबीन के दौरान उन्होंने गोतिया के लोगों पर शक हुआ। नाम के साथ इस बात की जानकारी पुलिस को दी बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला के दामाद अजीत कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। उन्होंने रिपोर्ट में भी हेरफेर की आशंका जतायी है। इस मामले में एसपी, आईजी, गृह मंत्रालय को भी आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं। पुलिस कहती है कि बिसरा जांच से मामला स्पष्ट होगा। कब बिसरा की जांच होगी और कब मामला स्पष्ट होगा। ऐसा लगता है कि इस मामले को जानबूझकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।