शादी के 4 महीने बाद ही संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत
शादी के 4 महीने बाद ही संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौतशादी के 4 महीने बाद ही संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौतशादी के 4 महीने बाद ही संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौतशादी के 4 महीने बाद ही...

चंडी थाना क्षेत्र के सतनाग गांव में हई घटना तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार मात्र 15 हजार रुपये के लिए लगाया हत्या का आरोप चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सतनाग गांव में रविवार की शाम संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी। उसकी शादी चार महीने पहले इसी साल अप्रैल में हुई थी। मृतका सुबोध दास की 20 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है। मायके के लोगों ने मात्र 15 हजार रुपये के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रक्शा गांव निवासी सुनीता के पिता अजय रविदास ने बताया कि चार महीना पहले शादी हुई थी।
शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज के रूप में 15 हजार रुपये मांग रहे थे। इतने रुपये देने में वे असमर्थ थे। इस वजह से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार की शाम उन्हें फोन से सूचना मिली कि सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यहां पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




