Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMunicipal Corporation Presents 4 Billion Budget for 2025-26 Focus on Urban Development

नगर निगम: 2025-26 के लिए पेश किया 4 अरब का बजट

नगर निगम: 2025-26 के लिए पेश किया 4 अरब का बजट नगर निगम: 2025-26 के लिए पेश किया 4 अरब का बजट

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 19 March 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम: 2025-26 के लिए पेश किया 4 अरब का बजट

नगर निगम: 2025-26 के लिए पेश किया 4 अरब का बजट नली-गली के विकास के लिए सबसे अधिक 36 करोड़ का प्रावधान पिछले साल की तुलना में 25.07 करोड़ अधिक का बजट 2.42 अरब फायदे का बजट पेश, 172.19 लाख रुपये व्यय फोटो: बोर्ड: नगर निगम बोर्ड की बैठक में मेयर अनीता देवी, नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, उपमेयर आईशा शाहीन व अन्य। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। वित्तीय वर्ष 2025-2026 का बजट मेयर अनीता देवी ने नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा व सदस्यों की उपस्थिति में पेश किया। अगले वित्तीय साल में चार अरब 14 करोड़ 67 लाख रुपये आय का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, 2024-25 में नगर निगम ने 389.6 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। पिछले साल की तुलना में 25.07 करोड़ अधिक का बजट बनाया गया है। बजटीय बैठक में सदस्यों को बजट के प्रावधानों से अवगत कराया गया। प्रावधानों का अवलोकन करने के बाद कुछ सदस्यों ने बजट में आंशिक संशोधन किये जाने का प्रस्ताव के साथ बजट को पारित कर दिया। संशोधन के बाद अगली बैठक में बजट को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद नगर निगम का बजट अस्तित्व में आ जायेगा। बजट की खास बात यह है कि शहरी गरीबों की आधारभूत सेवाओं के लिए बजट का 29. 82 फीसद यानी 123 करोड़ 66 लाख रुपये उपबंध किया गया है। विकास कार्यों पर 80 करोड़ का प्रावधान: बजट में अगले वित्तीय साल में 172 करोड़ 19 लाख रुपये व्यय का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार अगले वित्तीय साल में नगर निगम ने 242 करोड़ 48 लाख रुपये फायदे का बजट पेश किया है। बजट प्रावधानों के अनुसार विकास कार्यों पर 80 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। सबसे अधिक रोड सह नाला निर्माण पर 36 करोड़ 80 लाख खर्च किया जाएगा। शहर में प्रकाश व्यवस्था पर 10 करोड़, भूमि क्रय पर एक करोड़, मार्केट कॉम्प्लेक्स पर पांच करोड़, सामुदायिक भवन पर 50 लाख, वृद्ध आश्रय स्थल के लिए 60 लाख, शवदाहगृह के लिए एक करोड़ 50 लाख, शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला भवन बनाने पर 50 लाख, स्टैंड के विकास पर 50 लाख, वेंडर जोन पर पांच करोड़, जलापूर्ति पर तीन करोड़ 80 लाख, सफाई उपकरण व वाहन क्रय पर पांच करोड़, एम्बुलेंस 50 लाख, शव वाहन पर 50 लाख, पुस्तकालय पर दो करोड़, ओपन जिम व पार्क विकास के विकास पर दो करोड़ 50 लाख व्यय होगा। 2024-25 में 389.6 करोड़ का था बजट: पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम ने कुल 389.6 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसमें 159.34 करोड़ रुपये आय का बजट पेश किया था। चालू साल के लक्ष्य के कितना करीब निगम पहुंच पाया है, यह बजट में स्पष्ट नहीं किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें