Biharsharif News: जनता को मुहैया कराएं जरूरी सुविधाएं-सांसद
Biharsharif News: नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा जनता को मुहैया कराएं जरूरी सुविधाएं-सांसद जनता को मुहैया कराएं जरूरी सुविधाएं-सांसद

Biharsharif News: नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा
राजगीर में चल रही योजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा
राजगीर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शहर में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी और उनकी प्रगति का जायजा लिया गया। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि राजगीर के लोगों को मौसम और वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिन सुविधाओं की जरूरत हो, पहले उसे मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के लगी सभी लाइटों की मरम्मत करायी जाएगी। इससे राजगीर आने वाले पर्यटकों और आमलोगों को रात में आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। मुख्य पार्षद जीरो देवी ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी छोटे-बड़े नाली-नाले हैं, उनकी सफाई बराबर कराई जाए। इससे बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या दूर होगी। त्योहार से पहले साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में सशक्त स्थानीय समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों पर चर्चा की गयी। बैठक में उप मुख्य पार्षद मुनी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार, पूर्व एमएलसी राजू यादव, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, डॉ. अनिल कुमार, महेन्द्र यादव, मुन्ना कुमार, अजय यादव आदि शामिल हुए। (राजगीर से मंजीत प्रभाकर)


