---

Jan 23, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

माउंट लिट्रा की बेटियों ने कबड्डी में गाड़े झंडे, बनीं जिला विजेतामाउंट लिट्रा की बेटियों ने कबड्डी में गाड़े झंडे, बनीं जिला विजेता​सांसद खेल महोत्सव: फाइनल मुकाबले में सदर आलम मेमोरियल को 33-13 से...

---

माउंट लिट्रा की बेटियों ने कबड्डी में गाड़े झंडे, बनीं जिला विजेता सांसद खेल महोत्सव: फाइनल मुकाबले में सदर आलम मेमोरियल को 33-13 से दी मात फोटो: 23 नालंदा01: फाइनल मुकाबला। नालंदा, निज संवाददाता शहर के सोगरा खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय 'सांसद खेल महोत्सव 2026' में माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्राओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से खिताबी जीत हासिल की। बालिका वर्ग के कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में माउंट लिट्रा ने सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल को 33-13 के बड़े अंतर से हराकर जिला विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम वर्क और अनुशासन का दिखा संगम प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, सदर आलम और आरपीएस स्कूल समेत जिले की कई प्रतिष्ठित टीमों ने हिस्सा लिया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान छात्राओं ने न केवल बेहतरीन खेल कौशल दिखाया, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की मिसाल भी पेश की। विजेता टीम को सांसद कौशलेंद्र कुमार ने ट्रॉफी प्रदान की और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला टीम के लिए हुआ चयन शानदार जीत के बाद सांसद ने विजेता टीम को जिला स्तरीय कबड्डी टीम के चयन हेतु नामित किया है। टीम की इस सफलता पर स्कूल के निदेशक डॉ. अमन कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम है। इन्होंने बढ़ाया मान विजेता टीम में कप्तान स्वाति सिंह के साथ श्रुति यादव, मंतशा इकबाल, श्रेयशी श्रीवास्तव, अंजलि कुमारी, संध्या सिन्हा, गुनगुन कुमारी एवं सुहानी कुमारी शामिल रहीं। अधिकारी रहे मौजूद इस गरिमामयी अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;