Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMonitoring of Immersion Procession in Rajgir with Drone Cameras
ड्रोन कैमरे से होगी विसर्जन जुलूस की निगरानी

ड्रोन कैमरे से होगी विसर्जन जुलूस की निगरानी

संक्षेप:

राजगीर में सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ ने कहा कि सभी आयोजकों को लाइसेंस लेना होगा और विसर्जन जुलूस की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। डीजे प्रतिबंधित रहेगा और लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेनी होगी। सभी आयोजकों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा करने का निर्देश दिया गया।

Jan 23, 2026 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

ड्रोन कैमरे से होगी विसर्जन जुलूस की निगरानी राजगीर में हुई अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर के आरआईसीसी में सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूजा के लिए सभी आयोजकों को लाइसेंस लेना होगा। विजर्सन जुलूस की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे प्रतिबंधित है। लाउडस्पीकर के लिए अनुमति लेनी होगी। निर्धारित मार्ग से ही विजर्सन जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, समय और अन्य शर्तों का पालन करना सभी आयोजकों के लिए आवश्यक होगा। अश्लील, भड़काऊ अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत पर पूरी तरह रोक रहेगी।

किसी भी राजनीतिक दल के झंडे, फोटो या बैनर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पिछले वर्ष अनुमंडल में 265 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस बार 281 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित करने की सूचना मिली है। 22 से 25 तारीख तक सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी का दायित्व है कि इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा हो। बैठक में अनुमंडल दंडाधिकारी सुभद्रा कुमारी, उप मुख्य पार्षद मुन्नी देवी, डॉ. अनिल कुमार, सुधीर कुमार पटेल, सुधीर कुमार उपाध्याय, मुन्ना अली, रेमन टोपो, आशुतोष पाण्डेय, डॉ. प्रवीण सिंह, रमेश कुमार पान, मनोरमा रानी, डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;