
मोदी नीतीश पर जनता ने दिखाया है भरोसा, जीत इसकी गवाह : धीरेंद्र रंजन
बिहार में मतदाताओं ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताया है। विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों ने सभी सात क्षेत्रों में जीत दर्ज की। यह जीत बिहार के विकास, खुशहाली और औद्योगिकीकरण के लिए जनादेश है। धीरेंद्र रंजन ने इसे ऐतिहासिक बताया है।
मोदी नीतीश पर जनता ने दिखाया है भरोसा, जीत इसकी गवाह : धीरेंद्र रंजन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा ही नहीं पूरे बिहार में यहां के मतदाताओं ने एक बार फिर पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताया है। इस बार की विधान सभा चुनाव परिणाम इसकी गवाह बनी है। यहां के सातों विधान सभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशियों ने काफी वोट अंतर से जीत दर्ज किया है। इस सफलता का पूरा श्रेय यहां की जनता व मतदाताओं को जाता है। भारतीय जनता पार्टी के हरनौत विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सह जिला मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र रंजन ने शुक्रवार को बिहार में एनडीए को मिली अपार बहुमत पर यहां की जनता को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने एकतरफा जनादेश एनडीए को दिया है, वो देश के पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास पर मुहर लगाया है। आज ये ऐतिहासिक जीत बिहार के लोगों की जीत है। यह जीत युवाओं की, महिलाओं की, किसानों की है। बिहार के विकास के लिए, खुशहाली के लिए, औद्योगिकीकरण के लिए, रोजगार के लिए, समृद्धि के लिए यह जनादेश लोगों ने दिया है। यह जीत मोदी नीतीश की करिश्माई नेतृत्व को जाता है। दरअसल यह जंगल राज से बिहार को बचाने की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही जीते हुए प्रत्याशियों से लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ गयी हैं। इसपर लोगों को खरा उतरने की चुनौती भी होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




