Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsModern Technology in Sports Dr Rath Advocates for Advanced Coaching Tools at Bihar Sports University
खेल में आधुनिक तकनीक संसाधनों को अपनाने की जरूरत: डॉ. रथ

खेल में आधुनिक तकनीक संसाधनों को अपनाने की जरूरत: डॉ. रथ

संक्षेप:

राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, मणिपुर के कुलपति डॉ. श्याम सुंदर रथ ने बिहार खेल विवि का दौरा किया और कहा कि खेल में आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने बायोमैकेनिक्स और डिजिटल कोचिंग टूल्स की आवश्यकता बताई। कुलपति शिशिर सिन्हा ने कहा कि यह दौरा शैक्षणिक सहयोग और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा।

Dec 24, 2025 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

खेल में आधुनिक तकनीक संसाधनों को अपनाने की जरूरत: डॉ. रथ राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, मणिपुर के कुलपति ने किया बिहार खेल विवि का निरीक्षण बोले- बायोमैकेनिक्स और डिजिटल कोचिंग टूल्स से ही निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा बिहार खेल विवि के कुलपति शिशिर सिन्हा ने कहा- ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह दौरा फोटो: खेल यूनिवर्सिटी: राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, मणिपुर के कुलपति डॉ. श्याम सुंदर रथ का स्वागत करते कुलपति शिशिर सिन्हा व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। खेल के मैदान में अब जीत सिर्फ पसीना बहाने से नहीं, बल्कि तकनीक के सही इस्तेमाल से तय होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज के दौर में खेल प्रशिक्षण केवल अनुभव के भरोसे नहीं रह गया है, बल्कि इसमें विज्ञान, तकनीक और शोध की भूमिका अहम हो गई है। यह बातें राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, मणिपुर के कुलपति प्रो. डॉ. श्याम सुंदर रथ ने बुधवार को राजगीर में कहीं। वे बिहार खेल विश्वविद्यालय के औपचारिक दौरे पर आए थे। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शैक्षणिक सत्र में डॉ. रथ ने कहा कि प्रशिक्षकों को अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ना होगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण, खेल विज्ञान और बायोमैकेनिक्स जैसे आधुनिक साधनों को अपनाने की जरूरत बताई गई। फिटनेस ट्रैकिंग और वीडियो विश्लेषण के जरिए ही आज खिलाड़ियों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सकता है। तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में अहम कदम: बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा ने कहा कि डॉ. रथ का दौरा दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है। ऐसे बौद्धिक संवाद से न केवल छात्रों को, बल्कि हमारे प्रशिक्षकों को भी वैश्विक स्तर की ट्रेनिंग विधियों को समझने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव रजनीकांत ने भविष्य में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच आपसी सहयोग की संभावनाओं पर बल दिया। मौके पर अकादमी के सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार, परामर्शी डॉ. रवि कुमार सिं व अन्य मौजूद थे।