Biharsharif News: आरडी कॉलेज में मोबाइल ले जाने पर बवाल, कई छात्रों की छूटी परीक्षा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: शेखपुरा के आरडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और बैग अंदर ले जाने से रोकने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। एसकेआर कॉलेज और एसके कॉलेज के करीब 1500 छात्र ग्रेजुएशन सेमेस्टर 6 की परीक्षा देने पहुंचे थे। छात्रों ने सामान सुरक्षित रखने की व्यवस्था और परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की। प्राचार्य ने आरोप लगाया कि कुछ छात्र नकल के लिए मोबाइल लाना चाहते थे।

Biharsharif News: आरडी कॉलेज में मोबाइल ले जाने पर बवाल, कई छात्रों की छूटी परीक्षा

मोबाइल और बैग रखने की व्यवस्था को लेकर विवाद

Biharsharif News:

आरडी कॉलेज में मोबाइल ले जाने पर बवाल, कई छात्रों की छूटी परीक्षा बैग और मोबाइल रखने की व्यवस्था न होने पर भड़के परीक्षार्थी, केंद्र बदलने की मांग ग्रेजुएशन सेमेस्टर 6 की परीक्षा देने आए थे एसकेआर और एसके कॉलेज के छात्र प्राचार्य का आरोप, नकल के लिए मोबाइल ले जाना चाहते थे छात्र, पुलिस ने कराया शांत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आरडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब परीक्षार्थियों को मोबाइल और बैग अंदर ले जाने से रोक दिया गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सदर थाना की पुलिस और सदर बीडीओ को मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्र-छात्राओं को शांत कराना पड़ा। इस हंगामे के बीच कई छात्रों की परीक्षा भी छूट गई है। सुरक्षित जगह की मांग पर भड़का विवाद : हंगामा कर रहे परीक्षार्थी विशाल कुमार, सूरज कुमार, केशव कुमार और अंजलि कुमारी ने बताया कि इस केंद्र पर ग्रेजुएशन (सेमेस्टर 6) की परीक्षा चल रही है। इसमें एसकेआर कॉलेज, बरबीघा और एसके कॉलेज, लोहंडा के करीब 1500 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। छात्रों का कहना था कि जब उन्हें मोबाइल और बैग अंदर ले जाने से रोका गया, तो उन्होंने प्राचार्य से इन सामान को एक जगह सुरक्षित रखकर निगरानी कराने की मांग की। लेकिन, प्राचार्य ने इस व्यवस्था से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई जिसने भारी बवाल का रूप ले लिया। हंगामे के कारण जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई है, उन्होंने अविलंब परीक्षा केंद्र बदलने और छूटे हुए छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग प्रशासन से की है। दूसरी ओर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन ने छात्रों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुछ परीक्षार्थी परीक्षा में नकल करने की नीयत से मोबाइल अंदर ले जाना चाह रहे थे। जब सख्ती बरतते हुए उन्हें रोका गया, तो उन लोगों ने जानकर हंगामा खड़ा कर दिया। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आरडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा क्यों हुआ?−
परीक्षार्थियों को मोबाइल और बैग अंदर ले जाने से रोका गया था। छात्रों ने सामान सुरक्षित रखने की व्यवस्था मांगी, लेकिन प्राचार्य ने इससे इनकार कर दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: आरडी कॉलेज में मोबाइल ले जाने पर बवाल, कई छात्रों की छूटी परीक्षा