कराय में 3 माह से मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी
कराय में मनरेगा मजदूरों को तीन महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट में हैं। प्रखंड में चार करोड़ से अधिक की मजदूरी बकाया है, जिसमें से केवल तीन करोड़ का ही भुगतान हुआ है। मजदूरों ने प्रशासन से जल्द भुगतान की मांग की है ताकि उनकी स्थिति सुधर सके।

कराय में 3 माह से मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी 3 माह से मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी भुगतान नहीं होनेसे श्रमिकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का तीन माह से भुगतान नहीं हुआ है। इससे श्रमिकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रखंड में कुल चार करोड़ दो लाख 61 हजार 669 रुपये मजदूरी बकाया है। इसमें से अब तक केवल तीन करोड़ 22 लाख 77 हजार 623 रुपये का ही भुगतान हुआ है। अभी भी 79 लाख 84 हजार छह रुपये मजदूरी बकाया है।
इससे मजदूरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सातों पंचायतों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मजदूर अपने हक की मजदूरी पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। मनरेगा मजदूर राकेश कुमार, पप्पू बिंद, सन्मति देवी व अन्य ने बताया कि उन्होंने समय पर काम किया, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली। मखदुमपुर पंचायत के मजदूर अनिल पासवान और अमरिक प्रसाद ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरी भुगतान में लगातार देरी के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के भरण-पोषण में परेशानी होने लगी है। प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी देवकांत कुमार ने बताया कि मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर राज्य स्तर पर राशि भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। मजदूरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द भुगतान करवाने की मांग की है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सके और वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


