Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMLA Ruhail Ranjan Inaugurates Public Relations Office in Islam Pur for Community Engagement
विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय का किया उद्घाटन

विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय का किया उद्घाटन

संक्षेप:

विधायक रुहेल रंजन ने इस्लामपुर में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया, जिससे लोग अपनी शिकायतें सीधे विधायक तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। एकंगरसराय में वंचित मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने विधायक को सम्मानित किया। कार्यालय प्रखंड कार्यालय के पास होने से लोगों को सुविधा होगी।

Dec 01, 2025 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय का किया उद्घाटन इस्लामपुर में लोगों से मिलकर दूर करेंगे शिकायत एकंगरसराय में वंचित मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने किया सम्मानित फोटो : इस्लामपुर विधायक-इस्लामपुर में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते विधायक रुहेल रंजन व अन्य। इस्लामपुर/एकंगरसराय, निज संवाददाता। विधायक रुहेल रंजन ने इस्लामपुर शहर के काली स्थान मोहल्ले में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय के माध्यम से लोग विधायक तक अपनी फरियाद पहुंचा सकेंगे। विधायक लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे। इससे पहले एकंगरसराय में वंचित मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने विधायक को सम्मानित किया। इस्लामपुर में उन्होंने कहा कि जनता से मिलने के लिए समय व दिन का निर्धन कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्यादातर लोगों की समस्या प्रखंड कार्यालय से जुड़ी रहती है। प्रखंड कार्यालय के पास ही कार्यालय रहने से लोगों को आसानी होगी। मौके पर मनवीर आलम, पप्पू कुमार सिन्हा, विजय विश्वकर्मा, रितेश कुमार, महेन्द्र सिंह यादव, विरेन्द्र गोप, सौरव जैन, शैलेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। एकंगरसराय में मोर्चा के बिहार व झारखंड प्रभारी रामाशीष चौहान, कार्यकर्ताओं के साथ विधायक के आवास पर पहुंचें। पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विधायक युवा, संघर्षशील व योग्य हैं। उनसे क्षेत्र के लोगों की काफी अपेक्षाएं हैं। मौके पर धर्मेन्द्र चौहान, सुभाष कुमार बिंद, धर्मवीर चौहान, बंटी कुमार आदि मौजूद थे।