ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफविधायक ने पीएम के जन्मदिन पर काटा केक

विधायक ने पीएम के जन्मदिन पर काटा केक

विधायक ने पीएम के जन्मदिन पर काटा केकविधायक ने पीएम के जन्मदिन पर काटा केकविधायक ने पीएम के जन्मदिन पर काटा...

विधायक ने पीएम के जन्मदिन पर काटा केक
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSat, 18 Sep 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मोरा तालाब सुर्य मंदिर के पास लगाये 71 पौधे

पंचायतों में की पौधरोपण अभियान की शुरुआत

फोटो:

डॉ. सुनील-रहुई प्रखंड के मोरा तालाब के पास पौधे लगाते विधायक डॉ. सुनील कुमार व अन्य।

बिहारशरीफ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

पीएम के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवारा के तहत विधायक डॉ. सुनील कुमार ने शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। शनिवार को जिला कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही रहुई प्रखंड के मोरा तालाब में सुर्य मंदिर के पास 71 पौधे लगाये। इसके साथ ही पंचायतों में चलने वाले पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र में यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन लोगों की सेवा कर मनाया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निदान का आश्वासन दिया। केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह किसी जाति के विधायक नहीं है। समाज के सभी वर्गों का विकास करना उनका लक्ष्य है। मौके पर जयराम सिंह, मनोज सिंह, राजेश कुशवाहा, नीरज कुमार डब्लू, विपिन कुमार, संजय मुखिया, मिट्ठू, संजय, ब्रजेश, कुंदन सिंह, बिट्टू कुमार, सिरंजन सिंह, गोविंद कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें