खतियान पोर्टल पर सकरी मौजा गायब

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

इस्लामपुर प्रखंड में खतियान पोर्टल पर सकरी मौजा गायब हो गया है। सीओ ने अपर समाहर्ता और एजेंसी को पत्र भेजकर त्रुटि सुधारने की अपील की है। इससे रैयत अपनी भूमि की जानकारी नहीं देख पा रहे हैं। सुधार प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

खतियान पोर्टल पर सकरी मौजा गायब

खतियान पोर्टल पर सकरी मौजा गायब सीओ ने सुधार के लिए अपर समाहर्ता और एजेंसी को भेजा पत्र बिहारशरीफ, निज संवाददाता। इस्लामपुर प्रखंड के थाना नंबर 123 में सकरी मौजा की बजाय गंगटी (थाना नंबर 115) और पनहर खरिजमा (थाना नंबर 116) दिख रहा है। इस कारण कैडेस्ट्रल सर्वे के अनुसार रैयत अपनी भूमि को नहीं देख पा रहे हैं। खतियान के पोर्टल पर सकरी मौजा का ब्योरा गायब है। इस संबंध में सीओ ने अपर समाहर्ता और एजेंसी को पत्र भेजकर इसे सुधार करने की अपील की है। ताकि, रैयतों (भूस्वामियों) को अपने खेतों की जानकारी ऑनलाइन मिल सके। इस संबंध में शाधार्थी विकास आनंद ने सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी।

सीओ किशोरी चौधरी ने बताया कि पोर्टल पर खतियान को अपलोड करने का काम निजी एजेंसियों द्वारा कराया गया था। इसमें यह त्रुटि हुई है। संबंधित एजेंसी को सुधार के लिए पत्र भेजा गया है। सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।