श्रोत्रिय विकास परिषद ने की किशोरी को बरामद करने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

एकंगरसराय के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी करीब 15 दिनों से लापता है। परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है लेकिन किशोरी को नहीं खोजा जा सका। परिजन चिंतित हैं और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अगर किशोरी नहीं मिली, तो लोग अस्पताल चौक पर धरना देंगे।

श्रोत्रिय विकास परिषद ने की किशोरी को बरामद करने की मांग

एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी करीब 15 दिनों से लापता है। पीड़ित परिजनों ने प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। इसके बाद भी उसे बरामद नहीं किया जा सका। परिजन चिंता में हैं। बुधवार को भारतीय श्रोत्रिय विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय एवं युवा प्रदेश सचिव अमित आनंद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक रवैये पर चिंता जाहिर करते हुए किशोरी को तुरंत बरामद करने की मांग की। नहीं तो समाज के लोग अस्पताल चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।