Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMinor Student Accuses Doctor of Harassment and Assault in Bihar
नाबालिग छात्रा ने चिकित्सक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

नाबालिग छात्रा ने चिकित्सक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

संक्षेप:

बिहारशरीफ में एक नाबालिग छात्रा ने चिकित्सक पर छेड़खानी, मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। घटना 11 जनवरी को हुई जब छात्रा फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने गई थी। चिकित्सक ने पहले किशोरी के परिजनों पर भी मारपीट का आरोप लगाया। महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Jan 30, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

नाबालिग छात्रा ने चिकित्सक पर लगाया छेड़खानी का आरोप महिला थाने में चिकित्सक के खिलाफ कराया मुकदमा चिकित्सक पहले ही बिहार थाना में दर्ज करा चुके हैं प्राथमिकी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना की छात्रा ने महिला थाना में शहर के चिकित्सक पर छेड़खानी, मारपीट व जेवर छीनने का आरोप लगाकर एफआईआर करायी है। हालांकि, इस मामले में चिकित्सक पहले ही किशोरी के परिजनों पर बिहार थाने में मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं। घटना 11 जनवरी की है। प्राथमिकी के अनुसार छात्रा 11 जनवरी को चिकित्सक के पास फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने गयी थी। इसी दौरान चिकित्सक ने उसके साथ छेड़खानी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो क्लीनिक पहुंच गये। यहां नर्सों व कंपाउंडर ने किशोरी के माता-पिता के साथ मारपीट की। गहने छीन लिये। बाइक में तोड़फोड़ की। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। क्या है मामला : स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के दिन किशोरी के परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ और मारपीट की थी। सुलह-समझौते के बाद परिजन लौट गये थे। इसके बाद चिकित्सक ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। छात्रों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो केस दर्ज कराने बिहार थाना पहुंचे। वहां से महिला थाना भेजा गया। महिला थाना में एफआईआर नहीं हुई तो परिजनों ने पटना में डीआईजी से गुहार लगायी। डीआईजी के आदेश पर 28 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, चिकित्सक का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। उन्हें फंसाने की नियत से मामला दर्ज कराया गया है ताकि मारपीट के मामले में सुलह हो सके।