राजगीर में किया गया मंत्री का भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

फोटो : राजगीर में किया गया मंत्री का भव्य स्वागत राजगीर में किया गया मंत्री का भव्य स्वागत

राजगीर में किया गया मंत्री का भव्य स्वागत

फोटो : राजगीर मंत्री-राजगीर में सोमवार को स्वागत समारोह में शामिल मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। शहर के कुंड परिसर स्थित कुटिया में सोमवार को भारतीय रजवार, राजवंशी समाज ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बालेश्वर राजवंशी ने कहा कि इनकी कोशिशों के कारण आज नालंदा के गांवों में भी लोगों को हर सुविधा मिल रही है। मंत्री ने कहा कि उनका सहयोग हमेशा समाज के लोगों के साथ रहेगा। विकास के कार्य लगातार चलते रहेंगे। एनडीए की सरकार में राजगीर मलमास मेला में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है।

जिला प्रशासन, लोगों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कुंड परिसर में बसे दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का आश्वासन दिया। मौके पर मुख्य पार्षद जीरो देवी, सुरेंद्र राजवंशी, मिथिलेश राजवंशी, चंदन राजवंशी, बिरजू राजवंशी, संपत राजवंशी, उदय राजवंशी, अरुण राजवंशी, कविता कुमारी, मनीषा कुमारी, विनोद राजवंशी, मीरा कुमारी आदि मौजूद थीं। (राजगीर से मंजीत प्रभाकर)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।