Minister s Meeting with Livelihood Women Canceled Due to Former PM s Death पूर्व पीएम के निधन के बाद रद्द हुई मंत्री की सभा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMinister s Meeting with Livelihood Women Canceled Due to Former PM s Death

पूर्व पीएम के निधन के बाद रद्द हुई मंत्री की सभा

पूर्व पीएम के निधन के बाद रद्द हुई मंत्री की सभापूर्व पीएम के निधन के बाद रद्द हुई मंत्री की सभापूर्व पीएम के निधन के बाद रद्द हुई मंत्री की सभापूर्व पीएम के निधन के बाद रद्द हुई मंत्री की सभा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 27 Dec 2024 06:33 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व पीएम के निधन के बाद रद्द हुई मंत्री की सभा

राजगीर के भुई में मद्य निषेध विभाग के मंत्री का था कार्यक्रम इंतजार में बैठी रह गयीं सैकड़ों जीविका दीदियां फोटो: मंत्री सभा-सिलाव प्रखंड के भुइ खेल मैदान में शुक्रवार को इंतजार में बैठीं जीविका दीदियां। सिलाव, निज संवाददाता। राजगीर प्रखंड के भुई खेल मैदान में शुक्रवार को सूबे के मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा की जीविका दीदियों के साथ बैठक व आमसभा का कार्यक्रम था। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही सभा को रद्द कर दिया गया। जीविका की सैंकड़ों महिलाएं इंतजार में बैठी रह गयीं। जिलास्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में पूरी तैयारी की गयी थी। मंच बनाया गया था। जीविका दीदियों के बैठने के लिए सैंकड़ों कुर्सियां लगायी गयी थी। सुबह से ही लोग यहां पहुंचना शुरू हो गये। हजारों की संख्या में जीविका दीदियां व उत्पाद विभाग के कई अधिकारी पहुंच गये थे। अचानक खबर मिली कि पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो जाने के कारण सभा रद्द कर दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।