Biharsharif News: नगरनौसा में पईन में डूबकर अधेड़ की मौत

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। नगरनौसा में पईन में डूबकर अधेड़ की मौत नगरनौसा में पईन में डूबकर अधेड़ की मौत

Biharsharif News: नगरनौसा में पईन में डूबकर अधेड़ की मौत

Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के बालू खंधा में रविवार को पईन में डूबकर अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक महमदपुर गांव के 50 वर्षीय माली जमादार थे। परिजनों ने बताया कि खेती के काम के लिए वे खंधे में गये थे। पईन पार करने के दौरान गहरे पानी में डूब गये। काफी देर बाद लोग उन्हें खोजने लगे तो पईन से शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

(नगरनौसा से रजनीकांत)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।