Biharsharif News: मेधावी छात्रों को प्रशस्ति-पत्र व छात्रवृत्ति से किया गया सम्मानित
Biharsharif News: पावापुरी में मंगलवार को मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वीरायतन के महाप्रबंधक अंजनी कुमार ने छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र देकर छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को सफलता का मंत्र दिया और सर्वांगीण विकास पर बल दिया। प्राचार्य ने अनुभव आधारित शिक्षा और वैज्ञानिक सोच पर ध्यान देने की बात की।

Biharsharif News: मेधावी छात्रों को प्रशस्ति-पत्र व छात्रवृत्ति से किया गया सम्मानित पावापुरी में हुआ सम्मान समारोह, खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत फोटो : पावापुरी मेडल : पावापुरी तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन में मंगलवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि वीरायतन के महाप्रबंधक अंजनी कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। खेल हो या पढ़ाई, हमेशा ध्यान लगाकर सीखें। उसका अभ्यास करें और निरंतरता बनाए रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पावापुरी तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन में मंगलवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि वीरायतन के महाप्रबंधक अंजनी कुमार ने कहा कि कोई भी लक्ष्य आसान नहीं होता है।
उसके लिए साधना और सही रणनीति के साथ मेहनत करें। उन्होंने मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र व छात्रवृत्ति देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर कौशिक ने कहा कि लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है। अनुभव आधारित शिक्षा, लर्निंग बाई डूइंग (करकर सीखना) और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारी जा रही है। समारोह में गीता जैन, दीपिका भारद्वाज, सुधीर कुमार, नीतू जैन, गौतम कुमार, गौरव कुमार व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

