
एनआईसी वेबसाइट पर गृहरक्षकों की औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित
एनआईसी वेबसाइट पर गृहरक्षकों की औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशितएनआईसी वेबसाइट पर गृहरक्षकों की औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशितएनआईसी वेबसाइट पर गृहरक्षकों की औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशितएनआईसी वेबसाइट पर...
एनआईसी वेबसाइट पर गृहरक्षकों की औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित जिला समादेष्टा कार्यालय में 18 तक दे सकते हैं दावा-आपत्ति का आवेदन दावा-आपत्ति निराकरण के बाद प्रकाशित होगी अंतिम मेधा सूची 812 गृहरक्षकों की बहाली के लिए आए थे 38,649 आवेदन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। गृहरक्षकों की बहाली के लिए एनआईसी वेबसाइट पर मेधा सूची प्रकाशित कर दी गयी है। वहां से आवेदक अपनी जानकारी ले सकते हैं। अगर इसमें किसी तरह की परेशानी या कोई आपत्ति हो, तो संबंधित आवेदक जिला समादेष्टा कार्यालय में 18 अगस्त तक अपना दावा-आपत्ति के लिए आवेदन दे सकते हैं। डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर दावा-आपत्ति निराकरण के बाद अंतिम मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिले में 812 गृहरक्षकों की बहाली के लिए 38 हजार 649 आवेदन आए थे। इनमें से 31 हजार 338 पुरुषों व सात हजार 310 महिलाओं के साथ ही एक ट्रांसजेंडर ने आवेदन किया था। डीएम ने बताया कि बैठक में रिक्ति का ड्योढ़ा अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए औपबंधित मेधा सूची प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। इस सूची को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने स्वतंत्रता सेनानी के नाती, पोता, नतीनी, पोती आदि होने का दावा आवेदन में किया है, वे 18 अगस्त तक संबंधित सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र नालंदा जिला समादेष्टा कार्यालय में जमा करें। निर्धारित अवधि तक प्रमाणपत्र जमा नहीं करने पर उनका आवेदन रद्द कर दिया जायगा। अनुसूचित जनजाति का दावा करने वाले आवेदकों को भी सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जनजाति प्रमाण पत्र 18 अगस्त तक जमा करना होगा। जाति प्रमाणपत्र जमा नहीं करने पर उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। कोटिवार रिक्तियों की स्थिति : 1. अनारक्षित : 325, इसमें 35 फीसदी यानि 114 पद महिलाओं के लिए 2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 81 इसमें 28 पद महिलाओं के लिए 3. पिछड़ा वर्ग : 98 में 34 पद महिलाओं के लिए 4. अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 146 में 51 महिलाओं के लिए 5. अनुसचित जाति : 130 में 46 महिलाओं के लिए 6. अनुसूचित जनजाति : 08 में 03 महिलाओं के लिए 7. पिछड़े वर्गों की महिला : 24 पद

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


