ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफमेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव 9 को

मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव 9 को

जिले के तीन नगर पंचायत व एक नगर निगम का चुनाव होने के बाद अब मेयर, डिप्टी मेयर मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इन सभी के चुनाव का समय तय कर दिया गया है। 9 जून को इन...

मेयर,  डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव 9 को
Center,PatnaThu, 01 Jun 2017 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के तीन नगर पंचायत व एक नगर निगम का चुनाव होने के बाद अब मेयर, डिप्टी मेयर मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इन सभी के चुनाव का समय तय कर दिया गया है। 9 जून को इन सब का चुनाव होगा। नगर निगम चुनाव के लिए सभी निर्वाचित वार्ड सदस्यों को नगर निगम के सभागार में बुलाया गया है। एक घंटे के अंदर रिजल्ट आ जाएगा। इससे पहले सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी। प्रशिक्षण भवन में होगा चुनाव इसलामपुर । हिलसा एसडीओ सृष्टिराज सिंहा ने बताया की 9 जून को इस्लामपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रशिक्षण भवन मे मुख्य पार्षद एंव उप मुख्य पार्षद पद का चुनाव सम्पन्न करवाया जाएगा। 12 वजे दिन से पहले सभी वार्ड पार्षदों को इस चुनाव मे शामिल होने की सूचना दी गयी है। पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण नालंदा । निज संवाददातासिलाव नगर पंचायत के नवर्निवाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को होगा। निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय राजगीर के सभागार में एक बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जायेगा। सबसे पहले पार्षदों का एक दूसरे से परिचय होगा। उसके बाद सभी को शपथ दिलायी जायेगी। इसके बाद सभी वार्ड पार्षद् मुख्य पार्षद तथा उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेंगे। उसी दौरान प्रमाण पत्र भी दे दिये जायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें