मई 2026 में ग्रहों का महासंयोग, 6 राजयोग से बदलेगी किस्मत की दिशा
मई 2026 में ग्रहों का महासंयोग, 6 राजयोग से बदलेगी किस्मत की दिशा मई 2026 में ग्रहों का महासंयोग, 6 राजयोग से बदलेगी किस्मत की दिशा

मई 2026 में ग्रहों का महासंयोग, 6 राजयोग से बदलेगी किस्मत की दिशा पावापुरी , निज संवाददाता। मई 2026 का महीना ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है। इस पूरे महीने ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण एक साथ छह प्रभावशाली राजयोग बन रहे हैं।
राजयोगों का प्रभाव
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन योगों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, जिससे करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि महीने की शुरुआत से ही ग्रहों का गोचर सक्रिय रहेगा। सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध की स्थिति में बदलाव इस समय को और भी महत्वपूर्ण बना रहे हैं। खास बात यह है कि एक के बाद एक बनने वाले राजयोग कई लोगों के लिए उन्नति के नए रास्ते खोल सकते हैं।
विशेष राजयोग
बताया जा रहा है कि 11 मई को मंगल के मेष राशि में प्रवेश से रूचक राजयोग बनेगा, जो साहस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है। वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो बुद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि का कारक माना जाता है। चंद्रमा और बृहस्पति के मिलन से बनने वाला गजकेसरी राजयोग भी इस महीने शुभ प्रभाव देगा। इसके अलावा 14 मई तक मालव्य राजयोग प्रभावी रहेगा, जो सुख-सुविधाओं और वैभव से जुड़ा होता है। 29 मई को बुध अपनी ही राशि में आकर भद्र राजयोग बनाएंगे, वहीं उसी दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जो धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
मेष राशि के जातक
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना खासतौर पर लाभकारी साबित हो सकता है। करियर और व्यापार में गति आएगी, नई डील्स और अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर बन रहे राजयोग लंबे समय बाद देखने को मिलते हैं। ऐसे में यह महीना कई लोगों के लिए शुभ और टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है, हालांकि सही निर्णय और मेहनत के बिना इन योगों का पूरा लाभ मिलना संभव नहीं होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


