डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफसुबह पौने पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा। आग की लपटें बढ़ने पर लोग डरकर बाहर निकले। गोदाम में लकड़ी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। समय पर दमकलकर्मी नहीं पहुंचे तो आसपास के घरों और दुकानों को भी खतरा था।

सुबह पौने पांच बजे मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखकर शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी। संचालक को सूचना दी गयी। गोदाम का दरवाजा खुलते ही आग की लपटें निकलने लगे। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर के मारे बाहर निकल गये। आसपास के कई दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने की जुगत में लग गये। गोदाम में ज्यादातर लकड़ी के सामान थे। इस वजह से आग तेजी से फैली और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो आसपास के घरों व दुकानों के भी जलने का अंदेशा था।
ये भी पढ़ें:डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग
ये भी पढ़ें:कपड़ा गोदाम में आग लगने से सामान जला
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


