Biharsharif News: अभियान बसेरा के आवेदन के लिए अंचल कार्यालय में उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: अभियान बसेरा योजना-2 के तहत एकंगर अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने के लिए लंबी कतारें देखी गईं। कार्यालय खुलने से पहले ही सैकड़ों लोग पहुंचे, जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं। विभिन्न गांवों से भूमिहीनों ने सुविधाओं के लिए आवेदन किया, उम्मीद जताते हुए कि उन्हें जमीन मिलेगी।

Biharsharif News: अभियान बसेरा के आवेदन के लिए अंचल कार्यालय में उमड़ी भीड़ फोटो : एकंगर आवास : अभियान बसेरा के लिए गुरुवार को एांगर अंचल कार्यालय में फार्म जमा करने के लिए लगी लंबी कतार। एकंगरसराय, निज संवाददाता। अभियान बसेरा योजना-2 का लाभ लेने के लिए गुरुवार को अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यालय खुलने से पहले ही सैकड़ों लोग कतार में लग गये। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। तेल्हाड़ा, केशोपुर, मंडाक्ष, पार्थु, सोनियाबा, कोसियाबा, ग्यासपुर, अमनार खास, एकंगरडीह, जमुआबा, ओप, धुरगाब, बादराबाद समेत दर्जनों गांवों के भूमिहीनों ने आवेदन जमा किये। कंचन देवी और चिंता देवी ने बताया कि जमीन मिलने की उम्मीद में आवेदन किया है।


