Biharsharif News: संत बाबा महोत्सव: दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: राजाकुआं में चल रहे श्री संत बाबा महोत्सव के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भोर से ही दर्शन और पूजा अर्चना शुरू कर दी। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने भी बाबा के दरबार में मत्था टेका और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में महिलाओं और बच्चों में उत्साह देखा गया।

Biharsharif News: संत बाबा महोत्सव: दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Biharsharif News: संत बाबा महोत्सव: दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब राजाकुआं में चल रहे महोत्सव में दर्शन-पूजन के लिए भोर से ही लगी रही कतारें समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने दरबार में हाजिरी लगाकर मांगी सुख-समृद्धि की मन्नत मेले में सजी दुकानों और झूलों ने बढ़ाई रौनक, महिलाओं व बच्चों में दिखा भारी उत्साह फोटो 23 नूरसराय 01 - राजाकुआं स्थित श्री संत बाबा के दरबार में बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय लोगों के साथ समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा। बिहारशरीफ/नूरसराय, निज संवाददाता। राजाकुआं में चल रहे श्री संत बाबा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

धार्मिक आयोजन का महत्व

भोर से ही दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। लोगों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगीं। दर्शन पूजा के लिए नालंदा के अलावा आसपास के जिलों से श्रद्धालु यहां पधारे थे।

समाजसेवियों का योगदान

संतों के मार्ग पर चलने का संकल्प: महोत्सव में समाजसेवी सह परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा ने भी पहुंचकर बाबा के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और एकजुटता को बल मिलता है। संतों के बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाज में प्रेम और सेवा की भावना को मजबूत कर सकते हैं। इस मौके पर एमएलसी रीना यादव, पूर्व एमएलसी राजू यादव, सीटू सिंह, अमरेंद्र कुमार उर्फ पापू मुखिया, चिक्कू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

महिलाओं और बच्चों का उत्साह

मेले ने बढ़ाई महोत्सव की रौनक: पूजा-अर्चना के साथ-साथ महोत्सव में लगे मेले का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में सजी विभिन्न प्रकार की दुकानों और मनोरंजन के साधनों (झूलों) को लेकर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। भारी भीड़ को देखते हुए आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦संत बाबा महोत्सव कब आयोजित किया गया?−
संत बाबा महोत्सव का आयोजन राजाकुआं में बुधवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: संत बाबा महोत्सव: दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब