Biharsharif News: शेखपुरा-सिंकदरा रोड में बड़ा पेड़ घड़ाम, बाल-बाल बचे वाहन
Biharsharif News: शेखपुरा-सिंकदरा रोड पर गुरुवार को चिंतामनचक मोड़ के पास एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इस घटना के दौरान एक यात्री वाहन बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने से लगभग एक घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में पेड़ को काटकर हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ।

Biharsharif News: शेखपुरा-सिंकदरा रोड में बड़ा पेड़ घड़ाम, बाल-बाल बचे वाहन एक घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही रही प्रभावित फोटो 02 शेखपुरा 02 - शेखपुरा-सिंकदरा रोड पर गुरुवार को गिरा हुआ विशाल पेड़। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवादलाता। शेखपुरा-सिंकदरा रोड में चिंतामनचक मोड़ के समीप अचानक एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने के समय एक यात्री वाहन भी गुजरा था। लेकिन, पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिना तेज व आंधी के ही बड़ा छायादार पेड़ जड़ से उखड़ गया। इसके कारण शेखपुरा - सिंकदरा रोड में गाड़ियों का आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
बाद में पेड़ को काटकर हटाया गया, तब आवागमन बहाल हुआ। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


