झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी

Apr 15, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

शेखपुरा में मंगलवार को आग ने भारी तबाही मचाई। दमकल विभाग दिनभर आग बुझाने में जुटा रहा। तीनमुहानी मोड़ पर रतोइयां नदी के किनारे झाड़ियों में आग लग गई, जो तेज हवाओं की वजह से तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी

शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मंगलवार को आग ने जमकर कहर बरपाया है। कई जगहों पर आग लग जाने से दमकल विभाग को दिनभर हांफता रहा। हालांकि, सभी जगहों पर झाड़ी और पराली में आग लगी थी। शहर के तीनमुहानी मोड़ की रतोइयां नदी के किनारे किसी ने झाड़ी में आग लगा दी। तेज पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब पांच सौ मीटर की परिधि में आग फैल गयी। अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। कसार, कंबल बिगहा एवं एफनी गांव के खेत में आग लगी।

(शेखपुरा से संजय मेहता)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।