फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसान
पेज तीन लीड : फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसान फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसान

फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसान बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ले में हुआ हादसा शार्ट सर्किट से आग लगने की जतायी जा रही आशंका फोटो : आग-बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ले में बुधवार की सुबह धू-धू कर जलता फर्नीचर गोदाम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला के मदरसा रोड में बुधवार की तड़के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गयी।
आग लगने का कारण
हादसे में 35 लाख रुपये की संपत्ति जलने की आशंका है। सूचना पाकर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग बुझने से पहले ही सारा सामान जलकर राख हो गया था। राजा फर्नीचर के संचालक चैनपुरा निवासी राजा ने अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी को आवेदन दिया है। इसमें करीब 35 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार गहरे संकट में आ गया है।
सूचना का संचार
पड़ोसी ने दी सूचना : उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब उनके भाई के मोबाइल पर पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि गोदाम में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही वे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। गोदाम का मुख्य दरवाजा बंद था। काफी मशक्कत के बाद इसे खोला गया। गेट खुलते ही अंदर से आग की लपटें निकलने लगी। पूरा इलाका धुएं से भर गया था। आग इतनी तेज थी कि कोई बुझाने की हिम्मत नहीं कर पाया।
दमकल का प्रयास
वार्ड पार्षद ने दी अग्निशमन विभाग को सूचना : घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड संख्या-32 के पार्षद दीपू खान ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। कई घंटे के बाद लकड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जल चुका था। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाकर आसपास की दुकानों व मकानों तक फैलने से रोका।
पीड़ित का बयान
लोन लेकर शुरू किया था व्यवसाय : पीड़ित ने बताया कि फाइनेंस कंपनी से करीब छह लाख रुपये लोन लेकर उन्होंने व्यवसाय किया था। मुख्य रूप से प्लाईवुड व फर्नीचर का काम करते थे। घटना में लाखों रुपये के प्लाईवुड, फर्नीचर, मशीन व अन्य सभी सामान जल गये। पूंजी जलने से उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी थी। आवेदन मिला है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। नुकसान का आकलन हो रहा है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


