भारत-चीन मैच देखने उमड़ी हजारों की भीड़, गर्मी पर भारी पड़ा जुनून
भारत-चीन मैच देखने उमड़ी हजारों की भीड़, गर्मी पर भारी पड़ा जुनूनभारत-चीन मैच देखने उमड़ी हजारों की भीड़, गर्मी पर भारी पड़ा जुनूनभारत-चीन मैच देखने उमड़ी हजारों की भीड़, गर्मी पर भारी पड़ा...

भारत-चीन मैच देखने उमड़ी हजारों की भीड़, गर्मी पर भारी पड़ा जुनून हॉकी के बुखार में डूबा शहर बोले-अब यहां क्रिकेट भी होना चाहिए फोटो: दर्शक: राजगीर में भारत-चीन हॉकी मैच से पहले स्टेडियम में भोजपुरी गानों पर झूमते और तिरंगा लहराते उत्साहित दर्शक। बिहारशरीफ/राजगीर, हिंदुस्तान टीम। शुक्रवार को राजगीर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम किसी उत्सव के मैदान में तब्दील हो गया। भारत और चीन के बीच होने वाले महामुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े और पूरा स्टेडियम इंडिया-इंडिया के नारों से गूंज उठा। तेज गर्मी और उमस भी दर्शकों के जुनून को कम नहीं कर सकी।
मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में बज रहे भोजपुरी गानों पर लोग जमकर थिरके और तिरंगा लहराकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। मैच देखने आए दर्शक गौरव कुमार ने पूरे बिहार की भावना को व्यक्त करते हुए कहा कि लोग राजनीति की आड़ में बिहार के बारे में बहुत कुछ गलत बताते हैं, लेकिन सच तो यह है कि हमारा राजगीर स्वर्ग जैसा है। अब आप घूमने के लिए हमारे बिहार में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार मेंस एशिया कप का होना हर बिहारी के लिए गर्व की बात है। गर्मी पर भारी पड़ा देशप्रेम का जोश: स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह चरम पर था। दर्शक दीपू कुमार ने कहा कि गर्मी कितनी भी हो, लेकिन जब बात देश की हो तो जोश कम नहीं होता। हम अपने भारत को खेलते हुए देखने आए हैं। जो बाहर नहीं देख पाते थे, अब घर में देख रहे हैं: स्थानीय दर्शकों में इस बात की खुशी सबसे ज्यादा थी कि जो अंतरराष्ट्रीय मुकाबले वे कभी टीवी पर देखते थे, आज वे अपनी आंखों के सामने देख रहे हैं। राजगीर निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह बिहार में एक बड़ा बदलाव है। पहले हम ऐसा सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन आज हम लाइव मैच देख रहे हैं, बहुत खुशी हो रही है। हरमनप्रीत के फैंस से लेकर क्रिकेट की मांग तक: बिहारशरीफ से आए रौशन कुमार ने कहा कि वह विशेष रूप से भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को देखने आए हैं। वहीं, कई दर्शकों ने एक स्वर में कहा कि अब राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी होने चाहिए। दर्शक हंसराज ने कहा कि नीतीश कुमार ने असंभव को संभव कर दिखाया है। अब वह दिन दूर नहीं जब यहां क्रिकेट भी होगा। दर्शकों का मानना था कि चाहे कुछ भी हो, जीत तो इंडिया की ही होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


