ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफबक्सा खोलते ही सामने दिखा पत्नी का प्रेमी, फिर पति ने किया ये काम...

बक्सा खोलते ही सामने दिखा पत्नी का प्रेमी, फिर पति ने किया ये काम...

विवाहित महिला को गैर मर्द के साथ संबंध बनाने की बड़ी चुकानी पड़ी। उसके कमरे में रखे बक्से से प्रेमी पकड़ा गया। इससे नाराज होकर पति ने दोनों के खिलाफ एफआईआर करा दी। साथ ही उसने महिला को रखने से भी इनकार...

बक्सा खोलते ही सामने दिखा पत्नी का प्रेमी, फिर पति ने किया ये काम...
नालंदा हिन्दुस्तान टीमWed, 10 Jun 2020 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

विवाहित महिला को गैर मर्द के साथ संबंध बनाने की बड़ी चुकानी पड़ी। उसके कमरे में रखे बक्से से प्रेमी पकड़ा गया। इससे नाराज होकर पति ने दोनों के खिलाफ एफआईआर करा दी। साथ ही उसने महिला को रखने से भी इनकार कर दिया। 

यही नहीं, महिला के परिजन व प्रेमी के घरवालों ने भी उसे ठुकरा दिया। घटना बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला को 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए भेजा गया है। 

प्राथमिकी के अनुसार शादी को पांच साल हो गये। पति का आरोप है कि पिछले दो सालों से उसका आचरण ठीक नहीं था। टोकने पर विवाद हुआ था और बिहारशरीफ में सुलहनामा भी कराया गया था। रात को सुनसान देखकर उसने अपने प्रेमी को घर में बुला लिया। कमरे में उसकी पत्नी के अलावा कोई नहीं था। तभी एक बक्से से सांस लेने की आवाज सुनायी पड़ी। बक्सा खोला गया तो उसका प्रेमी निकला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें