
मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य
संक्षेप: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा के लिए 19 से 22 नवंबर तक सैद्धांतिक और 24 नवंबर को प्रायोगिक परीक्षा की तिथियाँ घोषित की हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। प्रत्येक परीक्षा के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य जिले के सभी हाईस्कूलों में 19 से 22 तक सैद्धांतिक, तो 24 को होगी प्रायोगिक परीक्षा दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रश्न पत्र पढ़ने व समझने को मिलेगा 15 मिनट का आरंभिक समय बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले पंजीकृत, नियमित व स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राओं की सेंटअप परीक्षा 19 से 22 नबंवर तक सैद्धान्तिक, तो 24 नबंवर को प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा दो पालियो में होगी। पहली पाली साढ़े नौ से पौने एक तो दूसरी पाली की परीक्षा दो से सवा पांच बजे तक ली जाएगी।

बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही सेंटअप परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने व समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों की विद्यालय में कम से कम 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज होनी चाहिए। परीक्षा उतीर्ण करने पर ही वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। जो विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं होते है या अनुतीर्ण होते हैं, वैसे परीक्षार्थी को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि प्राचार्यों को कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संचालित कराने का आदेश दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा 24 को होगी महत्वपूर्ण तिथियां : तिथि : प्रथम पाली - द्वितीय पाली 19 नबंवर : मातृभाषा - द्वितीय भारतीय भाषा 20 नबंवर : विज्ञान - सामाजिक विज्ञान 21 नबंवर : गणित - अंग्रेजी 22 नबंवर : ऐच्छिक विषय - व्यावसायिक ट्रेड

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




