ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफजिले में धूम धाम से मनी श्री कृष्ण की छठी

जिले में धूम धाम से मनी श्री कृष्ण की छठी

जिला में रविवार को कई जगहों पर श्री कृष्ण की छठी मनायी गयी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उनकी मनोरम झांकियां भी निकालीं। बिहारशरीफ के मघड़ा के काकोबिगहा में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनाकर भंडारा किया गया।...

जिले में धूम धाम से मनी श्री कृष्ण की छठी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 20 Aug 2017 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला में रविवार को कई जगहों पर श्री कृष्ण की छठी मनायी गयी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उनकी मनोरम झांकियां भी निकालीं। बिहारशरीफ के मघड़ा के काकोबिगहा में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनाकर भंडारा किया गया। यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। यदुवंशी एकता मंच के संयोजक अरूणेश कुमार यादव ने बताया कि हर वर्ष जन्माष्टमी के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण की छठी मनायी जाती है। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच भंडारा किया जाता है। इसमें आस पास के दर्जनों गांव के लोग आते हैं। एकंगरसराय बड़ी महादेव प्रांगण में श्री कृष्ण की मनी छठी एकंगरसराय। एकंगरसराय बड़ी महादेव मंदिर प्रांगण मेंराविवार को भगवान श्री कृष्ण की छठी बड़े धूमधाम से मनी। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की नारे लगाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। एक दशक से एकंगरसराय रेलवे स्टेशन स्थित बड़ी महादेव प्रांगण में जन्माष्टमी को बड़े धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। इस साल भी भगवान श्री कृष्ण को कई रूपो में स्थापित की गई है। पालन पर झुलाते हुए, पूतना राक्षसी के छाती पर बैठे, बासुदेव श्री कृष्ण को टोकरी में रखे माथे पर बिठाए यमुना नदी पार करते सीन का भक्तों ने दर्शन किया। रविवार की सुबह से ही पूजा अर्चना हेतु भक्तो की भीड़ रही। पूजा समिति के डायरेक्टर अनिल गुप्ता, अध्यक्ष अबधेश प्रसाद, सचिव दिनेश जैन, शत्रुघ्न मालाकार ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की छठी बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रसाद के रूप में चावल, कढ़ी, सब्जी का भोग लगाया गया। उसके बाद प्रसाद के रूप में इसे भक्तों के बीच बांटा गया। भंडारे की प्रसाद खाने के लिये आस पास के दर्जनों गांव के लोग आए थे। लोगों ने प्रेम से छठी का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में अनिल गुप्ता, अवधेश प्रसाद, पिंटू कुमार, शिवचन्द्र चौधरी, गौरव कुमार, सतेंद्र कुमार, बिक्की कुमार, राम नरेश प्रसाद सहित ग्रामीणों व बाजार बासीओ का सहयोग मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें