Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsLocal Youth Employment Boosted with New Petrol Pump in Dariyapur MLA Ruhail Ranjan
पेट्रोल पंप खुलने से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार : रुहेल रंजन

पेट्रोल पंप खुलने से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार : रुहेल रंजन

संक्षेप:

इस्लामपुर प्रखंड के दरियापुर गांव में एक नया पेट्रोल पंप खोला गया है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। विधायक रुहेल रंजन ने कहा कि इससे लोगों को डीजल और पेट्रोल के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी और किसानों को भी आसानी से डीजल मिलेगा।

Dec 04, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

पेट्रोल पंप खुलने से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार : रुहेल रंजन लोगों को डीजल पेट्रोल के लिए नहीं करनी पड़ेगी भाग दौड़ विधायक ने युवाओं से कहा शिक्षा, स्वास्थ्य व उद्योग के क्षेत्र में हो रहा काम फोटो : दरियापुर एमएलए : इस्लामपुर प्रखंड के दरियापुर गांव में बुधवार को कार्यक्रम में शामिल विधायक रुहेल रंजन व अन्य। इस्लामपुर, निज संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य व उद्योग के क्षेत्र में काम हो रहा है। दरियापुर गांव के पास पेट्रोल पंप खोला गया है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही आसपास के इलाके में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जदयू विधायक रुहेल रंजन ने इस्लामपुर प्रखंड के दरियापुर गांव में बुधवार को युवाओं को कहा कि इसके खुलने से वाहन चालकों को डीजल पेट्रोल के लिए अब भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। किसानों को भी यहां आसानी से डीजल मिल सकेगा। संचालक रामकृष्ण सिंह उर्फ आरके मुखिया ने बताया कि पंप पर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ सेवा दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसकी शुरुआत की गई है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों को लाभ होगा। मौके पर जन सुराज के जिलाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, संजय अग्रवाल, संजय साहू, विनय कुमार, संतोष यादव, धीरज पटेल, चिंटू महतो, सुभाष कुमार सिंह, राजीव प्रसाद सिंह, शैलेंद्र मुखिया, रितेश गांधी, सोनू पांडेय, सुदर्शन कुमार व अन्य मौजूद थे।