नूरसराय में दो सड़क लुटेरे गिरफ्तार
नूरसराय, निज प्रतिनिधि। नूरसराय में दो सड़क लुटेरे गिरफ्तार नूरसराय में दो सड़क लुटेरे गिरफ्तार नूरसराय में दो सड़क लुटेरे गिरफ्तार

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना की पुलिस ने दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गये सामान भी बरामद किये गये हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मेयार गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने राजन यादव व उनकी भाभी से लूटपाट करने का प्रयास किया था। राजन लुटेरों से भिड़ गये। फिर भी लुटेरों ने महिला के एक कान से कानबाली छीन लिया। शिकायत मिलने के बाद रहुई थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव के सत्यम कुमार व गोविंद को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटी गयी कनबाली, 6200 रुपये व लूट में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद की गयी है।
एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



