Biharsharif News रहुई में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
Biharsharif News रहुई, निज संवाददाता। रहुई में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन रहुई में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन रहुई में आशा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Biharsharif News रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय अस्पताल में शुक्रवार को प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटटरों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द लंबित भुगतान करने की मांग की। सुनीता कुमारी ने कहा कि 11 महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'आश्विन' पोर्टल बंद होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। जब तक पोर्टल चालू कर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक पोलियो अभियान सहित अन्य कार्यों का बहिष्कार करेंगी। उन्होंने प्रोत्साहन एवं पारितोषिक मद की समस्त बकाया राशि का भुगतान, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, रिटायरमेंट पैकेज एवं पेंशन लागू करने, सरकारी सेवक का दर्जा देने तथा 26 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने की मांग की।
मौके पर सुषमा कुमारी, श्वेता कुमारी, विजेता, सुनीता, अर्चना कुमारी, रानी देवी, जूली देवी, शिल्पी कुमारी, सोना कुमारी, खुशबू कुमारी आदि मौजूद थीं। (रहुई से रंजीत कुमार)


