आर्शीवाद यात्रा की तैयारी में जुटी लोजपा
हिलसा में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनायी रणनीति आर्शीवाद यात्रा की तैयारी में जुटी लोजपा आर्शीवाद यात्रा की तैयारी में जुटी...
हिलसा में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बनायी रणनीति
फोटो:
हिलसा01-हिलसा में बैठक करते लोजपा नेता प्रो. रणविजय कुमार यादव व अन्य।
हिलसा। निज प्रतिनिधि
लोजपा नेता चिराग पासवान की आर्शीवाद यात्रा एक अगस्त को नालंदा पहुंचेगी। इसकी तैयारी के लिए जिले के कार्यकर्ता तन मन से जुट गये हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक कर यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनायी। बैठक में चार प्रखंडों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रो. रणविजय कुमार यादव ने बताया कि चिराग सामाजिक लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी कार्यकर्ता और मतदाता उनके साथ हैं। विक्षुब्धों को कोई आधार नहीं है। यात्रा की सफलता के लिए सभी प्रखंडों में जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में नंदलाल पासवान, अमित कुमार, श्रवण पासवान, रविन्द्र प्रसाद, मनोज रविदास, सिधु पासवान, उमेश प्रसाद, ईश्वर पासवान आदि मौजूद थे।